रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पढ़ रही है। कई जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। बदलते मौसम और गर्मी की वजह से बच्चे बीमार भी पड़ रहे। इन सब के बीच स्कूल शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ में कल से सभी स्कूल को बंद करने का आदेश जारी किया है सभी स्कूलें 16 जून से खुलेंगी।आदेश के अनुसार, ग्रीष्मकालीन अवकाश का प्रभाव दिनांक 22 अप्रैल 2024 से लागू होगा और 15 जून 2024 तक रहेगा। यह आदेश बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। हालांकि, इस आदेश के तहत शिक्षकों के लिए अवकाश नहीं होगा। वे अपने ऑफिस कार्य हेतु स्कूल जाना जारी रखेंगे। इससे स्कूलों की शिक्षकों की उपस्थिति और शिक्षा के प्रभाव को सुनिश्चित किया जाएगा।



Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
