सारंगढ़ । कलेक्टर महोदय धर्मेश साहू ज़िला सारंगढ़ – बिलाईगढ़ द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन व खनिज अधिकारी हीरादास भारद्वाज के मार्गदर्शन में भटगाव क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त 03 ट्रैक्टर को जप्त कर सुपुर्दगी की कार्यवाही की गई । साथ ही साथ सरिया तहसील ग्राम पंचायत बोंदा के आश्रित ग्राम जोतपुर मे उत्खनन करते पाये जाने पर मौके पर ही 3 जेसीबी मशीन, 1 पोकलेन मशीन , 2 ट्रैक्टर वाहन जप्त कर आगामी कार्यवाही तक ग्रापं सरपंच कटंगपाली के सुपुर्दगी में दिया गया। उक्त कार्यवाही छ्त्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 व ख़ान व खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की जाएगी। साथ ही अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की कार्यवाही आगे भी निरंतर कलेक्टर महोदय के निर्देश पर जारी रहेंगी ।मौके पर निरीक्षण के दौरान खनिज टीम दीपक पटेल , अनुराग नंद आदि शामिल हुए।


- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

