सारंगढ़। ग्राम रापागुल्ला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े, नपा अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे, पार्षद श्रीमती सरिता गोपाल शामिल होकर व्यास पीठ से आशीर्वाद लेकर ग्राम व आयोजन परिवार के लिए मंगल कामना किये, साथ ही उपस्थित भक्तो को विधायक ने संबोधित किया और कहा कि – आपके गांव में आप सब के द्वारा बहुत सुंदर भागवत कथा का आयोजन किया है, जो बेहद खुशी की बात है ।श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से गांव में उत्सव का माहौल रहता है और सभी एकत्रित होकर एक जगह बैठकर कथा रसपान करते हैं जिससे मन को शांति मिलती है साथ ही सभी पूण्य के भागी बनते हैं । आप सबके माध्यम से हमें भी कथा में शामिल होने सौभाग्य प्राप्त हुई जिसके लिए आप सब का मैं आभार प्रकट करती हूं । इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधीगण आयोजन परिवार व बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
