जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। खरसिया थाना अंतर्गत जोबी चौकी क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहां एक सक्ति के व्यापारी बेहरचुआ बाज़ार से लौट रहा था जिसकी रास्ते पर रक्त रंजिश हालत में खून से लथपथ देखा गया। उक्त दृश्य को देखकर कुछ लोगों ने जोबी चौकी के प्रभारी को सूचित किया। कुछ लोगों द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति के ऊपर लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई और लुटेरो ने उनकी हालत कर दी होगी लेकिन सच्चाई अभी तक सामने नहीं आई है।
*क्या कहते हैं जोबी चौकी प्रभारी*
इस विषय मे जोबी चौकी के प्रभारी ने न्यूज 24x7cg को बताया है का एक व्यापारी व्यक्ति जो सक्ति निवासी बताया जा रहा है उसकी खून से लथपथ अवस्था में घायल होने की सूचना हमें मिला है। घटनास्थल पर हमारी टीम निकल चुकी है। सूचना जैसे मिली है उससे सुनकर मारपीट की घटना से इंकार भी नहीं किया जा सकता। घायल व्यक्ति को चिकित्सा इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है । चूंकि घायल व्यक्ति किसी भी प्रकार की बात कहने में भी असमर्थ है। उसके बयान के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। उसके साथ क्या हुआ है ये बात उनके भाई व बेटे भी कुछ भी बता पाने में असमर्थ हैं। फिलहाल पुलिस इस विषय पर जांच कर रही है और सत्यता की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।



घटना की सूचना मिलते ही तरह-तरह हमले व लूट के समाचार प्रसारित हो रहे हैं इस विषय पर हमने थाना प्रभारी से सवाल किया तो उनका कहना है कि पुलिस को अभी तक इस तरह की कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है हमें जांच करनी होगी उसके बाद ही सारे तथ्य सामने आएंगे कि यह घटना मारपीट का है हमले का या लूटपाट का है।
*क्या कहती हैं SDOP निमिषा पाण्डेय*
वहीं खरसिया एसडीओपी निमिषा पाण्डेय के अनुसार – इस मामले में घायल व्यक्ति और उसके परिवार वाले भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है




