सारंगढ़ । देशभर में भारत सरकार के अधीन इंग्लिश मीडियम में संचालित केंद्रीय विद्यालयों में बालवाटिका 1, 2, 3 सामान्य भाषा में नर्सरी, केजी 1, केजी 2 और कक्षा1 के लिए आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 24 है। बालवाटिका 1, 2, 3 सामान्य भाषा में नर्सरी,केजी 1,केजी 2 अंतर्गत बाल वाटिका 1 क़े लिए बच्चे की उम्र 3 से 4 साल, बाल वाटिका 2 क़े लिए उम्र 4 से 5 साल, बाल वाटिका 3 क़े लिए उम्र 5 से 6 साल होना चाहिए। इसी प्रकार कक्षा 1 क़े लिए बच्चे की उम्र 6 से 8 साल होने चाहिए। इन सभी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र की गिनती 31 मार्च 24 की स्थिति में होगा। बाल वाटिका के लिए आवेदन सीधे केंद्रीय विद्यालय में जमा होगा और क्लास 1 के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा होगा,जिसका लिंक https: kvsonlineadmission.kvs.gov.in/instruction. html है। इस लिंक क़े नीचे में कॉलम में शर्त को टिक करेंगे तब फॉर्म खुलता है व आगे का एडमिशन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
