भारत में शादी सीजन की शुरूआत हो गई है। शादी से जुड़ी तमाम तरह के किस्से मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में खबर के रूप में आ रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी शादी से जुड़े कंटेंटों की भरमार है। कई तरह के वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं। इन सबके बीच राजस्थान के झुंझुनू जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हा अपने सुहागरात के दिन ही माथा पकड़कर रोने लगा। शादी की पहली रात दुल्हन ने ऐसा कांड कर दिया कि पूरे परिवार में मातम पसर गया है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है.

मिली जानकारी के अनुसार झुंझुनू से 2.80 लाख रुपए में शादी करके लाई दुल्हन सुहागरात के समय ही दूल्हे को चकमा देकर फरार हो गई। इतना ही नहीं वह घर से लाखों रुपए के जेवरात और नगदी भी लेकर चली गई। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो उन्हें इस बात का पता चला। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूल्हा बार-बार यही कह रहा है कि इससे अच्छा होता मैं जिंदगीभर कुंवारा ही रहता।
फोन उठाना किया बंद
मामले में पुलिस का कहना है कि बुहाना क्षेत्र के कुलदीप ने हरियाणा में अपने परिचित कंवर के जारी फिरोजपुर निवासी कमल के साथ शादी की। शादी के बदले 2.80 लाख रुपए दिए। इसके साथ ही कोमल को घर वालों ने सोने चांदी के जेवरात दिए। फिरोजपुर के कोर्ट में ही यह शादी हुई। अगले दिन सुबह परिवार के लोग जागे तो कोमल घर से गायब मिली और जेवरात सहित नगदी भी। जब परिवार ने कंवर से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि लड़की तो अपने घर गई और फिर फोन उठाना भी बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है।
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भव्य किसान गोष्ठी संपन्न..नॉमिनी गोल्ड कूपन लकी ड्रा के विजेता को मिली चमचमाती मोटरसाइकिल.. - August 6, 2026
- जनपद सीईओ पर आरोप पूरी तरह बेबुनियाद..72 लाख की गड़बड़ी रोकने पर तिलमिलाए असामाजिक तत्व.. - August 6, 2026
- थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा की सख्ती का असर: युवती को धमकाने वाला आरोपी चाकू समेत गिरफ्तार, भेजा गया जेल.. - August 6, 2026




