आमतौर पर फिक्स्ड डिपॉजिट करने वाले लोग अक्सर बैंक में एफडी कराते हैं, लेकिन अगर आप लंबी अवधि की एफडी बनाना चाहते हैं तो एक बार पोस्ट ऑफिस में निवेश करें। पोस्ट ऑफिस एफडी को पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (पोस्ट ऑफिस टीडी) के नाम से जाना जाता है।

यहां आपको 1, 2, 3 और 5 साल की एफडी के विकल्प मिलेंगे। सभी पर अलग-अलग ब्याज दरें दी गई हैं.लेकिन पोस्ट ऑफिस 5 साल की टैक्स फ्री एफडी पर अच्छा ब्याज देता है। अगर आप इस स्कीम में पैसा लगाते हैं तो कुछ ही सालों में यह दोगुना से भी ज्यादा हो सकता है. आइए आपको बताते हैं कि पोस्ट ऑफिस एफडी की ब्याज दरें क्या हैं और आप इसके जरिए कैसे रकम दोगुनी से ज्यादा पा सकते हैं।
इस तरह पैसा दोगुना से भी ज्यादा हो जाएगा
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट आपकी निवेशित रकम को दोगुना से भी ज्यादा कर सकता है, लेकिन इसके लिए आपको एक काम करना होगा। आपको सबसे पहले 5 साल के लिए 5 लाख रुपये की एफडी करानी होगी. लेकिन 5 साल के बाद आपको यह एफडी अगले 5 साल के लिए दोबारा फिक्स करानी होगी. इस तरह आपकी एफडी की समयावधि 10 साल हो जाएगी.
इस तरह आपको 5 लाख रुपये के निवेश पर 10,51,175 रुपये मिलेंगे
जब आप पोस्ट ऑफिस एफडी में 5 साल के लिए 5 लाख रुपये की रकम जमा करते हैं तो पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट कैलकुलेटर के मुताबिक आपको 7.5 फीसदी की दर से 2,24,974 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे. यानी 5 साल बाद आपको यह रकम 7,24,974 रुपये मिलेगी. लेकिन जब आप इस रकम को अगले 5 साल के लिए दोबारा तय करेंगे तो 7.5 फीसदी ब्याज की दर से आपको 3,26,201 रुपये ब्याज के तौर पर मिलेंगे. 7,24,974 रुपये + 3,26,201 रुपये जोड़ने पर कुल 10,51,175 रुपये होंगे। इस तरह आपको मैच्योरिटी पर 10,51,175 रुपये मिलेंगे.
- वैभव रहे नंबर 1, इशान-श्रेयस इस स्थान पर; भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर… - July 27, 2026
- लिवर फेल होने से पहले शरीर करता है ये खामोश इशारे! ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज… - July 27, 2026
- छत्तीसगढ़:ज्वेलरी शॉप के संचालक से उठाईगिरी, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी, वारदात CCTV में कैद… - July 27, 2026




