सारंगढ़ बिलाईगढ़, 4 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन कार्य के लिए वाहनों की व्यवस्था हेतु वाहन मालिक से आवेदन आमंत्रित है। निर्वाचन कार्य के लिए इच्छुक नागरिक अपने वाहन जैसे-कार, ट्रेक्टर, बड़े-छोटे मालवाहक आदि अधिग्रहित (किराये) पर अधिग्रहित करा सकते हैं। वाहन अधिग्रहण के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय मंडी परिसर सारंगढ़ में आवेदन जमा कर सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए सहायक नोडल अधिकारी वाहन श्री विरेन्द्र जोल्हे से 9303919139 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिग्रहण के लिए वाहन और वाहन चालक के वैध दस्तावेज उपलब्ध कराना होगा। निर्वाचन के बाद इन अधिग्रहित वाहनों के किराए का भुगतान किया जाएगा।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
