बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत छुडहा में दूषित भोजन करने से कई दर्जन लोग बीमार हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दे कि छुट्हा में नागेश परिवार में दशगात्र कार्यक्रम था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुये, दोपहर को भोजन कराया गया जिसके बाद शाम को सभी की पेट मे दर्द शुरू हो गया। फिर क्या था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ को सूचना दी गई, जिस पर विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र वैष्णव की पहल पर एम्बुलेंस से 55 मरीजो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ तथा 18 मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनसीर में लाकर उनका त्वरित उपचार शुरू किया गया। बी.एम.ओ. डा पुष्पेंद्र वैष्णव ने बताया कि तीन गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल बलौदाबाजार रिफर किया गया है। बाकी मरीजो का उपचार जारी है, बिलाईगढ़ थाना प्रभारी शिव कुमार धारी अपने स्टाफ के साथ मरीजों को लाने में सहयोग करते रहे।
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026
- बरमकेला में पहली बार सजेगा भव्य गंगा आरती का दिव्य नजारा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल… - June 14, 2026

