केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) पर जनवरी 2024 के लिए महंगाई भत्ता (DA Hike) बढ़ाकर 50 फीसदी किया जा चुका है। ऐसे में इसकी कैलकुलेशन बदलेगी और जुलाई 2024 से मिलने वाला महंगाई भत्ता शून्य (0) से कैलकुलेट होगा?

इसको लेकर काफी चर्चाएं हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पहले के नियमों के मुताबिक, महंगाई भत्ता जैसे ही 50 फीसदी तक पहुंचेगा, इसे शून्य कर दिया जाता है। और 50 फीसदी के अनुसार जो पैसा भत्ते के रूप में कर्मचारियों को मिल रहा होगा, उसे बेसिक सैलरी यानि न्यूनतम सैलरी में जोड़ (da merger basic salary) दिया जाएगा। लेकिन अभी तक सरकार के तरफ से कोई निर्देश नहीं आया है।
क्या ऑटोमेटिक रूप से हो जाएगा जीरो
अभी तक सरकार ने इसको लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। लेकिन हिंदू बिजनेस लाइन ने वित्त मंत्रालय के अधिकारी के हवाले से बताया है कि पांचवें वेतन आयोग में इस बात का प्रावधान था कि डीए 50 फीसदी होने पर वह ऑटोमेटिक रूप से बेसिक में जुड़ जाता था, और डीए जीरो से कैलकुलेट होता था। लेकिन छठवें वेतन आयोग ने ऑटोमेटिक रूप से बेसिक में विलय नहीं करने की सिफारिश की थी, जिसे सरकार ने मान लिया था। और सातवें वेतन आयोग ने इस संबंध में कोई सिफारिश नहीं की है। ऐसे में DA का ऑटोमेटिक मर्जर नहीं होगा। ऐसा केवल सरकार कर सकती है। या फिर अगले रिवीजन में 50 फीसदी डीए के ऊपर कैलकुलेशन किया जाएगा।
AICPI इंडेक्स का नंबर अभी जारी नहीं हुआ
इसके नंबर्स जनवरी से जून के बीच AICPI इंडेक्स के आधार पर तय होंगे। जनवरी AICPI (यह एक तरह का महंगाई भत्ता तय करने का इंडिकेटर होता है) का नंबर फरवरी में रिलीज कर दिया गया था। इसके मुताबिक, महंगाई भत्ते (Dearness allowance) में 1 फीसदी का उछाल आ चुका है। मतलब 51 फीसदी हो गया है। लेकिन, फरवरी AICPI इंडेक्स का नंबर अभी तक जारी नहीं हुआ है। 1 जनवरी से कर्मचारियों को 50 फीसदी DA मिल रहा है। नियम के मुताबिक, 50 फीसदी महंगाई भत्ता होने के बाद इसे बेसिक सैलरी में मर्ज करके शून्य से इसकी गणना शुरू होगी। लेकिन, लेबर ब्यूरो की तरफ से अभी तक इस पर कोई स्पष्टता नहीं दी गई है। मतलब अभी महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन 50 फीसदी से आगे ही चलेगी।
2016 में हुआ था महंगाई भत्ता शून्य
इसके पहले सरकार ने साल 2016 में 7वां वेतन आयोग लागू करते वक्त महंगाई भत्ते (DA) को शून्य कर दिया था। मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपए है तो उसे 50 फीसदी DA का 9000 रुपए मिलेगा। लेकिन, 50 फीसदी DA होने पर इसे बेसिक सैलरी में जोड़कर फिर से महंगाई भत्ता शून्य कर दिया जाएगा। मतलब बेसिक सैलरी का रिविजन होकर 27,000 रुपए हो जाएगी।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
