सायबर सेल और थाना की संयुक्त कार्यवाही से अवैध शराब फैक्ट्री मे पड़ा छापा, 105 लीटर महुआ शराब जप्त…
सारंगढ़|| कोतरी ग्राम में अवैध शराब बनाने वाले पर पुलिस की गिरी गाज आरोपी पहुंचा जेल वही कारवाही में थाना कोतवाली से स उ नी सुनीता अजगले हमराह प्रधान आरक्षक जगदीश खुटे आरक्षक 107 एवं सायबर सेल से प्रधान आरक्षक विक्कू सिंह ठाकुर आरक्षक विमल जांगड़े के साथ अवैध शराब ,जुआ सट्टा रेड कार्यवाही हेतु टाउन रवाना हुई थी कि दौरान टाउन भ्रमण जरिए मुखबीर सूचना पर ग्राम कोतरी में सुरज जांगडे पिता बसंत लाल जांगडे उम्र 23 वर्ष अपने साथी डमरूधर ऊर्फ पिन्टु साहू पिता घनश्याम साहू उम्र 24 वर्ष साकिनान कोतरी थाना सांरगढ का कच्ची महुआ शराब हमराह स्टाफ एवं गवाहो को साथ लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया जहां दो व्यक्ति मिला जिसे पुछताछ करने पर अपना नाम सुरज जांगडे पिता बसंत लाल जांगडे उम्र 23 वर्ष अपने साथी डमरूधर ऊर्फ पिन्टु साहू पिता घनश्याम साहू उम्र 24 वर्ष साकिनान कोतरी थाना सिटी कोतवाली सारंगढ का होना बताया जिससे हाथ भट्ठी महुआ शराब कुल 105 लीटर किमती करीब 21,000 रूपये साथ शराब परिवहन करने के लिए उपयोग करने वाले एक मोटर सायकल को जप्त कर आरोपीगण सुरज जांगडे पिता बसंत लाल जांगडे उम्र 23 वर्ष अपने साथी डमरूधर ऊर्फ पिन्टु साहू पिता घनश्याम साहू उम्र 24 वर्ष साकिनान कोतरी थाना सिटी कोतवाली सारंगढ जिला सारंगढ बिलाईगढ(छ0ग0) का कृत्य अपराध धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया। अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। । उक्त कार्यवाही में साइबर सेल सारंगढ़ के स्टाफ एवं सारंगढ़ थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

- शरीर में नजर आ रहे ये लक्षण न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं यूरिक एसिड बढ़ने के संकेत; कैसे करें कंट्रोल? - March 8, 2026
- खाना बनाने का नहीं है मन, बस 10 मिनट में तैयार करें प्याज और मलाई से बनी ये टेस्टी सब्जी, नोट कर लें इंस्टेंट रेसिपी… - March 8, 2026
- धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर में दिखे ये 6 चेहरे, जानें बड़े साहब का है नाम? - March 8, 2026
