सारंगढ़ बिलाईगढ़, 31 मार्च 2024/ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देश में चुनाव संबंधी सभी गतिविधियों को पूरा करने की जिम्मेदारी भारत निर्वाचन आयोग की है। आयोग काफी समय से देश में इलेक्शन प्रोसेस को आसान बनाने के लिए काम कर रहा है। आयोग ने कई एप और पोर्टल से चुनाव के प्रक्रिया को सभी मतदाताओं को मोबाइल में सुविधा दी है। इन्ही एप में वोटर हेल्पलाइन चुनाव से जुड़ी सभी जरूरत के लिए बहुउपयोगी है।
मतदाता सूची में नाम – इस एप की मदद से वोटर्स मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं। इसके साथ ही वे यह भी चेक कर पाएंगे कि वे वोट डालने के योग्य हैं या नहीं।
वोटर रजिस्ट्रेशन और सुधार – मतदाता अपना मतदाता सूची में नाम रजिस्टर्ड नहीं है तो इस ऐप की मदद से वोटर्स मतदाता सूची में अपना वोटर आईडी रजिस्टर कर सकते हैं। इसके साथ ही वोटर आईडी के नाम पता में सुधार कर सकते हैं।

वोटर स्लिप डाउनलोड – इस ऐप से वोटिंग के लिए योग्य यूजर्स इलेक्टोरल रोल या फिर डिजिटल फोटो वोटर स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
चुनाव से जुड़ी जानकारी – इस ऐप पर यूजर्स चुनाव से जुड़ी जानकारियां, रिजल्ट अपडेट और उम्मीदारों के बारे में डिटेल्स जान सकते हैं।
मतदाता सूची में नाम कैसे खोजें – वोटर हेल्पलाइन एप की मदद से यूजर्स मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं, इसके साथ ही इलेक्टोरल लिस्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम सर्च करने के लिए आपको एप के होम पेज पर दिख रहे सर्च बार पर क्लिक करना है। सर्च बार पर टैप करते ही नया पेज ओपन होगा, जहां मोबाइल नंबर, क्यूआर कोड, डिटेल्स या इपिक नंबर डालकर यूजर्स मतदाता सूची में अपना नाम ढूंढ सकते हैं।
मतदाता सूची में नाम खोजना : नाम, पिता/पति के नाम, जन्मतिथि/उम्र, लिंग, राज्य या चुनावी क्षेत्र की जनकारी के जरिए मतदाता सूची में नाम खोज सकते हैं।
इपिक से खोजें – अगर आपके पास वोटर आई कार्ड हैं तो इपिक (मतदाता फोटो पहचान पत्र) EPIC (Electors Photo Identity Card) नंबर डालकर नाम खोज सकते हैं।
मोबाइल नंबर – अगर आपको मोबाइल नंबर वोटर आईडी से लिंक है तो आप अपने मोबाइल नंबर के जरिए भी मतदाता सूची में नाम खोज सकते हैं। उल्लेखनीय है कि यह एप मतदाता सूची, वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म, मतदाता कार्ड में नाम पता में सुधार (मॉडिफिकेशन), डाउनलोड डिजिटल फोटो वोटर स्लिप, शिकायत, उम्मीदवार की डिस्प्ले, रियल टाइम इलेक्शन रिजल्ट डेटा जैसी अहम जानकारी मतदाता और नागरिक को प्रदान करता है। एप यूजर्स को इपिक कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने की सुविधा भी देता है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
