सारंगढ़ बिलाईगढ़ 31 मार्च 2024/ जिले के सभी मतदाताओं को जागरूक और मताधिकार का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर परियोजना निदेशक पंचायत सह नोडल अधिकारी मतदाता जागरूकता अभियान श्री हरिशंकर चौहान के निर्देशन में जिले के गांवों शहरों के दीवारों पर नारा लेखन का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू द्वारा गाँव–गाँव में जमीनी स्तर पर आमजन को ज्यादा से ज्यादा मताधिकार के उपयोग के लिए जागरुक और प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये गये है, जिसके तहत मैदानी अमलो द्वारा विभिन्न स्वीप गतिविधियाँ जिले में संचालित करते हुए लोगो को जागरुक किया जा रहा है और मतदाता सामूहिक शपथ का आयोजन भी किया जा रहा है। दीवारों में नारा लिखा गया, उनमें प्रमुख रूप से है। सोच समझकर बटन दबाना, बहकावे में कभी ना आना”।। वोटर लिस्ट में नाम लिखायें, ईपिक कार्ड सभी बनवाएं।। मत देना अपना अधिकार, बदले में ना लो उपहार।। एक वोट से होती है जीत हार, वोट न कोई बेकार।।


- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
