यूपी के नोएडा से होली के दिन का एक शर्मनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यहां दो लड़के बाइक पर दो लड़कियों को बीच में बैठाकर ऑन रोड अश्लील हरकत करते देखे गए हैं.

इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स भड़क गए और यूपी पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे.

वहीं, नोएडा पुलिस ने इन शिकायतों को संज्ञान में लिया और वीडियो में दिख रहे बाइक का यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 24500 रुपये का चालान कर दिया.
बाइक पर लड़कियों से अश्लील हरकत करना पड़ा भारी:
लड़की को बाइक पर बीच में बैठाकर ऑन रोड अश्लील हरकतें कर रहे इन लफंगों का नोएडा पुलिस ने 24500 रुपए का चालान काटा है। पर, सिर्फ चालान इसका हल नहीं है। इन पर लट्ठ बजने चाहिए।
इस वीडियो के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- इन पर लट्ठ बजने चाहिए, दूसरे ने लिखा- आजकल इस तरह की हरकतें आम बात हो गई हैं. मानों संस्कार नाम की चीज ही नहीं बची. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि कुछ दिन और ऐसा होता रहा तो कुत्ते शर्म से घर के अंदर बैठ जाएंगे.
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
