जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। बरमकेला तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत तौंसीर में नवरात्रि के पावन अवसर पर अम्बे दुर्गोत्सव प्रांगण में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय कथावाचिका सुश्री पूजा किशोरी जी (सक्ती)के मुखारविंद से होगी।कथा का समय दोपहर 2.30 बजे 6.30 तक होगी।प्रथम दिवस 7 अक्टूबर को कलशयात्रा,भागवत महात्यम, द्वितीय दिवस 8 को परीक्षित जन्म कथा, तृतीय दिवस भक्त ध्रुव और प्रहलाद चरित्र, चतुर्थ दिवस श्रीकृष्ण जन्मोत्सव,पंचम दिवस बाललीला व गोवर्धन पूजा षष्ठम दिवस रासलीला रुक्मिणी मंगल,सप्तम दिवस सुदामा चरित्र कथा विश्राम।तथा 14 अक्टूबर को यज्ञ-हवन-सहस्त्रधारा के साथ समापन होगा। आयोजन को लेकर समस्त ग्रामवासी तौंसीर बरमकेला जुटे हुए हैं।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अगले 5 दिन आफत की बारिश! 16 से 20 जून तक इन राज्यों में मौसम विभाग का भयंकर अलर्ट, चलने वाली हैं तूफानी हवाएं… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ सरकार ने मॉनसून से पहले दूर-दराज़ के अबूझमाड़ इलाके में राशन का स्टॉक जमा कर लिया है… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ : युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में… - June 16, 2026

