होली खेल रही नाबालिग लड़की पर कुत्ते ने हमला कर दिया और उसी बुरी तरह से नोच डाला। मिली खबर के अनुसार खन्ना के भादला में एक पागल कुत्ते ने लड़की के चेहरे को बुरी तरह से नोचा जिसे बड़ी ही मुश्किल से बचाया गया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

घायल लड़की की पहचान नैना भादला (उम्र 16 साल) निवासी आजाद नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लड़की अपने रिश्तेदारों के साथ होली खेल रही थी। इस दौरान गली के एक पागल कुत्ते ने उस पर हमला कर चेहरे को बुरी तरह से नोच डाला। नाबागिल लड़की पास में ही पड़ी ईंट कुत्ते को मारी और आपनी जान बचाई। इस दौरान रिश्तेदारों द्वारा उसे तुरन्त अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों का कहना है कि कुत्ते ने बहुत ही बुरी तरह से लड़की के चेहरे को नोचा गया है। लड़की के माता-पिता को भी सूचित कर दिया गया है और उसके बाद ही आगे का इलाज किया जाएगा।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
