कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने उद्योगपति नवीन जिंदल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने पर रविवार को केंद्र में सत्तारूढ़ दल पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, ”जब आपको एक विशाल आकार की वॉशिंग मशीन की आवश्यकता होती है” तो यही होता है।
जिंदल के भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जब आपको एक विशाल आकार की वॉशिंग मशीन की आवश्यकता होती है, तो यह तो होना ही था। पिछले दस वर्षों में पार्टी में शून्य योगदान देने के बाद यह कहना कि मैं इससे इस्तीफा दे रहा हूं, एक बड़ा मजाक है।” कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री कांग्रेस मुक्त भारत चाहते थे। इसके बजाय उन्होंने भ्रष्ट कांग्रेसियों को अपनी शरण में लेने के लिए मजबूर करने के लिए ईडी और सीबीआई के साथ-साथ कई वॉशिंग मशीनें तैनात करके एक भ्रष्टाचारी मुक्त कांग्रेस बनाई है!” जिंदल ने कांग्रेस सांसद के रूप में 2004-14 तक लोकसभा में कुरूक्षेत्र सीट का प्रतिनिधित्व किया था।
उन्होंने भाजपा में शामिल होने से ठीक पहले ‘एक्स’ पर कांग्रेस से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को टैग करके पोस्ट किया, ‘‘मैंने 10 वर्षों तक कुरूक्षेत्र से सांसद के रूप में संसद में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया। मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को धन्यवाद देता हूं। आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।”
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
