‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ आस्ट्रेलिया ने समुदाय के सदस्यों के लिए ‘मोदी फॉर 2024 शीर्षक से एक अभियान शुरू किया, जिसमें देश के सात प्रमुख शहरों और महत्वपूर्ण स्थलों को शामिल किया गया है।
इस अभियान का उद्देश्य भारत में लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के लिए विदेशी समर्थन जुटाना है।
इन जगहों पर शुरू किया गया है अभियान
ओवरसीज फ्रेंड्स आफ बीजेपी’ आस्ट्रेलिया ने सिडनी हार्बर ब्रिज, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, पर्थ ऑप्टस स्टेडियम, ब्रिस्बेन जीएबीबीए, गोल्ड कोस्ट में सर्फर्स पैराडाइज, कैनबरा में माउंट आइंस्ली और एडिलेड में नेवल मेमोरियल गार्डन जैसे प्रतिष्ठित स्थानों से एक बड़ा अभियान शुरू किया है।
खुद को बताया मोदी का परिवार का हिस्सा
आस्ट्रेलिया के विभिन्न शहरों में विकासात्मक नीतियों के लिए जबरदस्त समर्थन मिला, लोग खुद को मोदी का परिवार का हिस्सा बताया। इससे पहले, भाजपा ब्रिटेन के ओवरसीज फ्रेंड्स ने लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी के लिए अटूट समर्थन दिखाने के लिए लंदन में एक कार रैली का आयोजन किया था।
- सारंगढ़ को रेल की सौगात कब? 310 किमी की परियोजना पर अब तक फैसला नहीं… - October 30, 2026
- चक्रवात ‘अनर्ब’ का कहर: खेतों में बिछी धान की फसल, जनजीवन अस्त-व्यस्त… - October 30, 2026
- कृषि महाविद्यालय का प्रोफेसर गिरफ्तार! छात्रा को टेलीग्राम पर भेजा अश्लील वीडियो, प्रैक्टिकल में कम नंबर की देता था धमकी… - October 30, 2026
