अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2024 का मैच नंबर-5 खेला गया। मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस इस मुकाबले में एक दूसरे के खिलाफ खेलने उतरी थी। गुजरात की टीम ने इस रोमांचक मुकाबले को 6 रनों से मैच को जीत लिया।
इसी के साथ गुजरात की टीम ने जीत के साथ इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में शानदार शुरुआत की। आइए विस्तार से मैच के स्कोरकार्ड पर नजर डालते हैं।

IPL 2024: गुजरात की बल्लेबाज का ऐसा रहा हाल
आईपीएल 2024 (IPL 2024) में 24 मार्च को दिन का दूसरा मुकाबले मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मैच की अगर बात करें तो मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गुजरात टाइटंस को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। पहले खेलने आई मेहमान टीम एक समय 64 रनों पर दो विकेट गंवाकर मुश्किल परिस्थिति में नजर आ रही थी। इसके बाद साईं सुदर्शन ने 39 गेंदों में 45 और कप्तान शुभमन गिल ने 22 गेंदों में 31 रनों की पारियां खेली। इसकी बदौलत गुजरात ने मुंबई को 169 रनों का लक्ष्य दिया। MI की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट चटकाए।
मुंबई इंडियंस को मिली करारी शिकस्त
गुजरात टाइटंस द्वारा आईपीएल 2024 (IPL 2024) में मिले 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई मुंबई इंडियंस की टीम की शुरुआत बेहद शर्मनाक रही। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उनके बाद नमन धीर ने 10 गेंदों में 20 रन ठोके। 30 रनों पर दो विकेट गिरने के बाद रोहित शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस ने टीम को संभाला। रोहित ने 29 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और एक छक्का शामिल था। वहीं ब्रेविस ने 46 रनों का योगदान दिया। हालांकि इन पारियों के बावजूद मुंबई की टीम ने 6 रनों से गुजरात टाइटंस के हाथों हार गई।
हार्दिक पांड्या की बेवकूफी से मुंबई इंडियंस को मिली हार
हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले मैच के दौरान मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तानी में डेब्यू किया। हालांकि उन्होंने पारी के पहले ही ओवर में ब्लंडर कर दिया। दरअसल यह 30 वर्षीय ऑलराउंडर जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज के होते हुए खुद पहला ओवर फेंकने गए। उनके इस ओवर में 11 रन बने। इसके अलावा उन्होंने तिलक वर्मा को 6ठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा। इसी वजह से आखिर में मुंबई की टीम को हार झेलनी पड़ी।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
