रायगढ़ । दिनांक 21/03/2024 को ग्राम गोढी, आमाघाट, झिंगोल की ओर अपराध विवेचना, शिकायत जांच के लिए रवाना हुए तमनार थाने के स्टाफ द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम गोढी आंगनबाड़ी के पास *संजय सिंह सिदार पिता स्वर्गीय निलबोध सिंह सिदार उम्र 43 साल निवासी गोढी, थाना तमनार* को थैले में पांच लीटर की जरकिन एवं एक-एक लीटर वाले पानी बोतल एवं कोल्ड ड्रिंक बॉटल में महुआ शराब लेकर जाते पकड़े । संजय सिंह सिदार महुआ शराब अवैध बिक्री के लिए लेकर जाना बताया जिसके पास से कुल 13 लीटर महुआ शराब विधिवत जप्त किया गया है । आरोपी संजय सिंह के कृत्य पर थाना तमनार में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, आरक्षक भीष्मदेव सागर, पुष्पेंद्र सिदार, पुरुषोत्तम सिंह सिदार शामिल थे ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
