नोवामुंडी। पश्चिमी सिंहभूम जिले में ग्रामसभा ने एक अजीबाो-गरीब फैसला सुनाया है। प्रेम-प्रसंग करते पकड़े जाने पर चाची व भतीजे को साथ रहने एवं प्रायश्चित करने के लिए दो बकरे व तीन जोड़ा मुर्गा समेत राशि देने का फैसला सुनाया है।

मामला नोवामुंडी प्रखंड के दुधबिला पंचायत के एक गांव का है। यहां गुरुवार रात को ग्रामीणों ने प्रेम मिलाप करते चाची व भतीजे को रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले को तूल पकड़ते देख एक व्यक्ति ने बीच बचाव कर मामले को शांत कर दिया।
उसने ग्रामीणों को यह कहकर घटनास्थल से हटा दिया कि शुक्रवार को सुबह इस विषय को लेकर ग्राम सभा कर निर्णय दिया जायेगा। पूर्व निर्धारित समय के अनुरूप शुक्रवार को सुबह गांव के मुंडा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
महिला के पहले से हैं दो बच्चे
ग्रामसभा में उपस्थित ग्रामीणों को महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी दो बच्चों की मां है। उसका पिछले तीन सालों से रिश्ते के भतीजे से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। अपने स्तर से पत्नी को काफी समझाया। फिर भी उसके बर्ताव में कोई सुधार नहीं आया।
इसी को लेकर घटना की रात को गांव वाले दोनों को पकड़ने के लिए अंधेरे में छिपकर इंतजार कर रहे थे। रात के आठ बजते ही दोनों अपने अपने घरों से निकलकर एक जगह प्रेम-प्रसंग में लीन थे। ठीक इसी समय लोगों ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया।
ग्रामीणों ने सुनाया चाची-भतीजे को साथ रहने का फैसला
इसके बाद शुक्रवार को ग्रामसभा बुलायी गयी। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ रहने का फैसला सुनाया। ग्रामसभा में युवक ने सारा दोष अपने माथे मढ़ लिया और चाची से शादी करने पर राजी हो गया।
हालांकि चाची ने पूजा का प्रासाद पहुंचाने का बहाना बनाकर बचने का प्रयास किया। ग्राम सभा ने दोनों को एक साथ रहकर जीवन बिताने और देशाउली व शिव मंदिर में प्रायश्चित के लिये दो बकरा, तीन जोड़े मुर्गे और कुछ पैसे जमा करने का निर्णय सुनाया। उसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। हालांकि, दोनों एक साथ नहीं जाकर अपने-अपने घर लौट गये थे।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
