सारंगढ़। सारंगढ़ बिलाइगढ़ जिला के बिलाईगढ़ पुलिस थानार्नृतगत ग्राम पुरगांव में संचालित आकाश राईस मिल में स्वर्णा धान की 206 कट्ट धान के चोरी होने का मामला प्रकाश मे आया है। बिलाईगढ़ पुलिस ने मुकेश जायसवाल के शिकायत पर 82 क्विंटल से अधिक 2.40 लाख रूपये के धान की चोरी के मामले मे अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मुकेश जायसवाल पिता लखन लाल जायसवाल उप्र 42 वर्ष पता तोलीडीह थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ बिलाइगढ़ का निवासी है उसका आकाश नाम का राईसमिल ग्राम पुरगांव में हैं। जिसे मुकेश पिछले 09 वर्षों से राईसममिल चला रहा है। उन्होने बताया कि उसक राईसमिल में स्वर्णा धान का स्टाक है, जिसको राईसमिल क॑ चार दिवारी के अंदर रखा हुआ था। मुख्य व्दार पर ताला लगा हुआ था। दिनांक 07.03.2024 के रात्रि 10.00 बजे से दिनांक 08.03.2024 के प्रात: 7.00 बजे के मध्य आकाश राईसमिल के स्टाक में से 206 बोरी धान कुल 82.40 क्विटल धान को कोई अज्ञात चोर व्दारा चार दिवारी फांद कर चोरी कर ले गया है। चोरी गये धान को किमत 2.40000 रू. (दो लाख चालीस हजार रूपये) करीबन हैं। एक बोरी में 40 किलो धान आता हैं, घटना के बारे में अपने मुंशी राजू यादव को बताया हूं। मुकेश ने अपने स्तर पर चोरी गये धान एवं चोर के संबंध में खोजबीन किया हूं। जब नहीं पता चला तो आज दिनांक 14.03.2024 को थाना बिलाईगढ़ में रिपोर्ट करने आया हूं। बिलाईगढ़ पुलिस ने मुकेश जायसवाल के शिकायत पर 82 क्विटल से अधिक 2.40 लाख रूपये क धान की चोरी क मामले मे अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
