अयोध्या में भगवान राम का मंदिर जब से बना है, तब से वहां पहुंचने वाले भक्तों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। नई ट्रेनों को भी चलाया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग भगवान राम के दर्शन कर सकें।
अब बिहार की राजधानी पटना से अयोध्या होकर लखनऊ एक वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। इस ट्रेन के लॉन्च होने से न सिर्फ जो भक्त अयोध्या जाना चाहते हैं, वे जा सकते हैं, बल्कि लखनऊ तक की यात्रा आसान हो जाएगी।

पटना से लखनऊ वाया अयोध्या होकर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत जल्द की जा सकती है। इसके लिए वंदे भारत की नई रेक भी पटना जंक्शन शनिवार को पहुंच जाएगी। सूत्रों के अनुसार, अगले हफ्ते ही पटना-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की जा सकती है। बता दें कि इस समय पटना से रांची और पटना से हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, जिससे लाखों यात्रियों को फायदा मिल रहा है।
पटना से लखनऊ वाया अयोध्या होकर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की बात करें तो यह आरा, बक्सर, डीडीयू, जौनपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या और फिर लखनऊ जाएगी। वहीं, पिछले दिनों पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन को लेकर बड़ा बदलाव किया गया था। दरअसल, इस ट्रेन का ठहराव अब जहानाबाद भी कर दिया गया है। इससे लाखों लोगों की मांगें पूरी हो गई हैं। यह ट्रेन अब जहानाबाद में दो मिनट तक रुकेगी। रांची से पटना जाते वक्त यह ट्रेन रात 9.25 पर जहानाबाद पहुंचेगी और फिर दो मिनट बाद रवाना हो जाएगी। सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
