रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर थानों की टीम द्वारा स्कूल, कॉलेज, छात्रावास में जाकर छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम व विविध अपराधों की जानकारी दी जा रही है । इसी क्रम में आज दिनांक 25/02/2024 को थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरदा चन्द्रा के निर्देशन पर थाना घरघोड़ा के उप निरीक्षक करमू साय पैंकरा के हमराह स्टाफ कन्या छात्रावास घरघोड़ा जाकर छात्राओं को साइबर क्राइम, पोक्सो एक्ट, अभिव्यक्ति ऐप व ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई ।

उप निरीक्षक करमू साय पैंकरा ने छात्राओं को फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाटसअप पर अंजान व्यक्तियों के फ्रेण्ड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने से बचने और ऐसे लोगों से चैटिंग, विडियो कॉल से बचने कहा गया और एटीएम फ्रॉड तथा फेक कॉल के जरिये फ्री गिफ्ट, लॉटरी लगने, बीमा पॉलिसी, वाउचर जीतने, लोन, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, डीलरशिप के लिए संपर्क करने वाले और घर बैठे लाखों कमाने जैसी जानकारी देने वालों से सर्तक करने और अंजान व्यक्तियों को OPT शेयर नहीं करने की जानकारी दिया गया और घर के सदस्यों तथा अपने जान परिचियों को भी ठगों से सजग करने कहा गया । इस दौरान छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने आवश्यक जानकारी दी गई और पॉक्सो एक्ट, अभिव्यक्ति ऐप के बारे में विस्तार से बताकर छेड़खानी व अवांछनीय घटनाओं होने पर तुरंत अपने शिक्षक, माता पिता को बताने प्रेरित किया गया ।
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
