रायगढ़। अवैध शराब पर कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 25/02/2024 के सुबह मुखबीर सूचना पर तमनार पुलिस की टीम द्वारा ग्राम गारे से लमदरहा जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी कर एक व्यक्ति को सायकल में अवैध शराब परिवहन करते हुए पकड़ा गया है जिसके कब्जे से दो-दो लीटर क्षमता वाली 10 कोल्ड ड्रिंक बॉटल एवं एक 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बा में 15 लीटर महुआ शराब कुल *35 लीटर महुआ शराब कीमत ₹7000 जप्त* किया गया । आरोपी द्वारा अवैध बिक्री के लिए महुआ शराब लेकर जाना स्वीकार किया है जिसके कब्जे से महुआ शराब एवं पुरानी इस्तेमाली साइकिल को जप्त कर *आरोपी राजेश उरांव पिता स्वर्गीय जनक राम उरांव उम्र 30 साल निवासी ग्राम गारे थाना तमनार* के विरुद्ध धारा 34 (2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, आरक्षक पुरूषोत्तम सिदार, पुष्पेंद्र सिदार शामिल थे ।


- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
