रायगढ़ । कल दिनांक 21 फरवरी को थाना कोतवाली में स्थानीय युवती आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 20.02.2024 को खाना खा कर रात्रि करीब 10 बजे अपने घर के बाहर घरवालों के साथ टहल रही थी । कुछ देर बाद घर के लोग घर अंदर आ गये । युवती टहलते हएु घर के पास खड़े ऑटो में बैठ गई । उसी समय एक व्यक्ति आया और ऑटो में बैठ गया । युवती अंजान व्यक्ति को देखकर उठकर जाने लगी तो वह व्यक्ति युवती का हाथ पकड़कर उलूल-जुलूल बातें करने लगा । युवती आवाज लगाई तो मोहल्ले के दो युवक आये जिन्होंने उस व्यक्ति से नाम पूछा जो अपना नाम देव कुमार प्रसाद निवासी बांसबहार जशपुर का रहने वाला बताया । युवती द्वारा थाना कोतवाली में घटना की लिखित शिकायत करने पर आरोपी के विरूद्ध छेड़खानी का अपराध दर्ज कर *आरोपी देव कुमार प्रसाद पिता लछन राम उम्र 44 साल निवासी बांसबहार थाना कांसाबेल जिला- जशपुर (छ.ग.)* को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, सहायक उप निरीक्षक दिलीप कुमार बेहरा, महिला आरक्षक अरूणा चौरसिया की अहम भूमिका रही है ।

- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
- सारंगढ़:सपेरा बस्ती में शिक्षा और सुरक्षा की अलख, प्रियंका गोस्वामी ने 60 बच्चों को बांटी खुशियां… - September 14, 2026
- रेलवे लाइन का चोर निकला बाइक चोर! घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो वारदातों का खुलासा… - September 14, 2026
