पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी और 200 से अधिक मोबाइल नंबरों की जांच के बाद आरोपी ट्रस्ट कर्मचारी को किया गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में लगे स्मार्ट टीवी में अचानक अश्लील वीडियो चला दिया गया. पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी और 200 से अधिक मोबाइल नंबरों की जांच के बाद आरोपी ट्रस्ट कर्मचारी को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के मुताबिक, 16 फरवरी की शाम 5.40 बजे मां बम्लेश्वरी के ऊपर वाले मंदिर कार्यालय में लगे स्मार्ट टीवी में अश्लील वीडियो चलने लगा. श्रद्धालुओं की नाराजगी के बीच मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ डोंगरगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई.
सीसीटीवी खंगाले और नंबरों की जांच की
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल को भी एक्टिव किया. पता चला कि स्मार्ट टीवी को मोबाइल से कनेक्ट करने पर यह वीडियो चली है. पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले और आसपास एक्टिव नंबरों की जांच की, जो घटना के वक्त एक्टिव थे. पुलिस ने इन स्मार्ट टीवी के रायपुर स्थित ऑपरेटर से भी पूरी जानकारी ली. जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे में ट्रस्ट कर्मचारी रवि चन्द्रिकापुरे ऊपर मंदिर में लगे टीवी के पास संदिग्ध अवस्था में दिखा. उसे पकड़कर पूछताछ की गई.
फोन से कनेक्ट कर चलाया था अश्लील वीडियो
पुलिस पूछताछ में आरोपी कर्मचारी ने बताया कि स्क्रीन कास्ट के जरिए फोन को स्मार्ट टीवी से कनेक्ट कर लिया. फिर फोन में चल रहे अश्लील वीडियो प्रसारित कर दिया. कर्मचारी के खिलाफ सबूत मिलने और कबूलनामे के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

