छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा कांस्टेबल के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती चल रही थी, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। जो अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक इस भर्ती में शामिल नहीं हो सकेंगे उनके लिए एक और मौका है।
उम्मीदवार अब 6 मार्च 2024 तक सीजी कांस्टेबल पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट cgpolice।gov।in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
12वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 के आधार पर की जाएगी।
कैसे करें आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgpolice।gov।in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर ं।
अब यहां न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को लॉगिन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।
अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।
इस भर्ती के जरिए 6 हजार से ज्यादा खाली पद भरे जाएंगे। इनमें से जिला पुलिस बल के लिए सिपाही संवर्ग के 5967 पद और सशस्त्र बल के लिए 133 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
