सारंगढ़-बिलाईगढ़,/ निर्यात से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष सारंगढ़ में कलेक्टर श्री के एल चौहान, परियोजना निदेशक पंचायत हरिशंकर चौहान एवं महानिदेशक, विदेश व्यापार और विकास आयुक्त, नागपुर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार, उद्योग संचालनालय छत्तीसगढ़, बैंक के अधिकारी एवं डाक विभाग के अधिकारी की उपस्थिति में निर्यात आउटरीच कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में एक जिला एक उत्पाद की तर्ज पर डाक घर निर्यात केन्द्र से संबंधित वीडियो को दिखाया गया एवं जानकारी दी गई। इसके पश्चात डीजीएफटी नागपुर. सूक्ष्म-लघु-मध्यम उद्यम विकास कार्यालय रायपुर, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, भारतीय स्टेट बैंक, भारतीय डाक, अमेजन ग्लोबल , इण्डिया मार्ट आदि के द्वारा निर्यात संवर्धन के लिये निर्यात वित्त विकल्पों, कस्टम प्रक्रिया, एमएसएमई ऋण, ई-कॉमर्स और डिजिटल मार्केटिंग सहित विभिन्न तरीकों से जिले के उत्पादों और सेवाओं की व्यापक और वैश्विक पहुंच बनाने के लिये एक मंच प्रदान करने संबंधी जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि भारत को विश्व स्तर पर स्थापित करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम किए जा रहे हैं। भारत से बाहर दूसरे देशों में निर्यात के इच्छुक जिले के किसान, व्यापारी, राइस मिलर या अन्य ऐसे व्यक्ति के लिए यह कार्यशाला उपयोगी था।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
