सारंगढ़-बिलाईगढ़,/आगामी दिनों में स्कूली बोर्ड परीक्षाओं के संचालन के लिए कलेक्टर श्री के.एल. चौहान ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के केन्द्राध्यक्षों का बैठक लिया। बैठक में श्री चौहान ने कहा कि परीक्षा के दिवस थाना से परीक्षा प्रश्नपत्र भलीभांति चेक कर लाना है। जिस दिनांक को जिस विषय का परीक्षा है, उसी प्रश्नपत्र को केन्द्रों में वितरण करना है और केन्द्राध्यक्ष को परीक्षण कर प्राप्त करना है और परीक्षा उपरांत उत्तरपुस्तिका आदि दस्तावेजों को थाना भेजने की जिम्मेदारी है। ऐसी कोई भी अति आत्मविश्वास में कार्य नहीं करना है कि मैं इतने वर्षों से यह कार्य कर रहा हूं। सभी कार्यों को पूरी गंभीरता से कार्य करना है। सभी स्कूल में नकल के विरूद्ध कार्यवाही किया जाना है। इसके लिए सभी सजग रहें। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.एन. भगत, परीक्षा प्रभारी श्री एस.आर. अजय उपस्थित थे।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
