सारंगढ़-बिलाईगढ़,/ कलेक्टर श्री के एल चौहान ने सारंगढ़ स्थित सारबिला कैरियर अकादमी सारंगढ़ में युवाओं को मार्गदर्शन दिया। कलेक्टर ने आगामी सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी, इसके साथ ही अभ्यर्थियों को स्वयं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका एवं सहस्त्र बोध किताब का वितरण किया एवं शुभकामनाएं दिए। कलेक्टर ने अभ्यर्थियों को टाइम मैनेजमेंट करना सीखने, नियमित रूप से नोट्स बनाने एवं नियमित अंतराल पर टेस्ट सीरीज देते हुए, समसामयिक घटनाओं पर ध्यान देते हुए रोजाना लिखने का अभ्यास करने को कहा। कलेक्टर ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि सही समय पर किया हुआ साधारण कार्य भी बाद में किए जा रहे बहुत अधिक विशिष्ट कार्य से बेहतर होता है, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखें। इसके पश्चात कलेक्टर ने अपने छात्र जीवन के संघर्षों के बारे में बताते हुए कहा कि वे रायगढ़ के तमनार क्षेत्र के एक छोटे से गांव से आते हैं जहां बिजली और सड़क की सुविधा भी नहीं थी एवं स्कूली पढ़ाई के दौरान बरसात के दिनों में दो अलग-अलग नदियों को पार कर जाना पड़ता था, उस समय नांव की भी सुविधा नहीं थी तो एक जोड़ी अतिरिक्त कपड़े रखा करते थे क्योंकि नदी पार करना होता था। इसके अलावा छात्रों ने लाइब्रेरी एवं अन्य मांगों को कलेक्टर के समक्ष रखा, जिस पर कलेक्टर ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी हरिशंकर चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी एस एन भगत, सारबिला केंद्र के समन्वयक सत्येंद्र बसंत एवं अकादमी के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
