रायगढ़ । 14 फरवरी को थाना जूटमिल में स्थानीय महिला द्वारा मालखरौदा जिला सक्ती के नीलकंठ बरेठ द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है ।

महिला बताई कि नीलकंठ बरेठ से लगभग 07 माह पूर्व जान पहचान हुआ था, नीलकंठ बरेठ माईको फाईनेंस कंपनी में काम करता है और जूटमिल क्षेत्र में रहता था । महिला बताई कि नीलकंठ उसके घर भी आना जाना किया था जो अपना प्रेम प्रस्ताव रख कर शादी करना कहता था । महिला बताई कि दिनाँक 11.02.2024 को घर पर अकेली थी उसी रात नीलकठ बरेठ आया और शादी करने का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और शादी करूंगा कहकर बिलासपुर ले गया और वहाँ भी शारीरिक संबंध बनाया । अब नीलकंठ बरेठ शादी करने से इंकार कर रहा है। युवती के लिखित आवेदन पर जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा दुष्कर्म का अपराध नीलकंठ बरेठ (25 साल) पर दर्ज कर महिला अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के फरार होने से पूर्व गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है ।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
