सारंगढ़ बिलाईगढ़/कलेक्टर श्री के एल चौहान के नेतृत्व में किसानों और नागरिकों के राजस्व सह अन्य कार्यों के लिए कलेक्ट्रेट परिसर क़े सामने सारंगढ़ के मवेशी बाजार में तृतीय शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया।

इस शिविर में कलेक्टर श्री चौहान ने 21 किसानों को लगभग 27 लाख रूपये का मुआवजा दिए। साथ ही किसानों को किसान ऋण पुस्तिका प्रदान किए। कलेक्टर श्री चौहान ने नागरिकों के आवेदन प्राप्त किए और उनकी समस्या को सुने। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, एसडीएम वासु जैन, डॉ स्निग्धा तिवारी, तहसीलदार आयुष तिवारी, रूपाली मेश्राम, आरआई पटवारी उपस्थित थे। शिविर में किसान द्वितीय पुस्तिका, जमीन बंटवारा, नामांतरण, सीमांकन, धान खरीदी का बोनस राशि, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र आदि के संबंध में आवेदनों का निराकरण किया गया।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
