कोरबा के CSEB कॉलोनी स्थित बीकन स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र का नाम 15 वर्षीय कुलदीप राठिया है, जो कक्षा 9वीं का छात्र था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मृतक के पिता राय सिंह राठिया ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। कुलदीप दूसरे नम्बर का है। वह काम से रायगढ़ गाड़ी लेकर गया हुआ था। देर रात वापस लौटा, जहां सुबह उठने पर उसे पता चला कि कुलदीप फांसी पर लटका हुआ है। कुलदीप को जिंदा समझकर तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि छात्र कुलदीप राठिया रात को देर से घर लौटा था, जिससे उसे मां ने डांट-फटकार लगाई। फिलहाल आशंका जताई जा रही है कि डांट से नाराज होकर छात्र ने खुदकुशी की है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
सिविल लाइन थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक आकाश शर्मा ने बताया कि निजी अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कार्रवाई कर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है। लाश को परिजनों को सौंप दिया गया है।
पिता ड्राइवरी का करता है काम
बता दें कि पिता राय सिंह राठिया ड्राइवरी का काम करता है। वहीं मां दूसरे के घर झाड़ू पोछा लगाकर दोनों बच्चों का भरण पोषण कर रही थी। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
