सारंगढ़ बिलाईगढ़/ कलेक्टर श्री के एल चौहान सारंगढ़ के भारतमाता चौक और साहनी बस्ती का दौरा किया। भारत माता चौक पर नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा शनिवार को किए जा रहे सफाई का निरीक्षण किया। इसके बाद साहनी बस्ती क्षेत्र का निरीक्षण किया। तालाब, गली और सरकारी भवन की स्थिति का जायजा लेते हुए कलेक्टर श्री चौहान ने मोहल्लेवासियों, पार्षद मयूरेश केशरवानी और सीएमओ राजेश पांडेय से बस्ती के पेयजल, साफ सफाई के संबंध में विस्तार से चर्चा किया। उल्लेखनीय है कि मोहल्लावासियो की ओर से जनदर्शन में ज्ञापन दिया गया था, जिसमें बस्ती में राज्य सरकार की सुविधा का लाभ देने के लिए कहा गया था।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भव्य किसान गोष्ठी संपन्न..नॉमिनी गोल्ड कूपन लकी ड्रा के विजेता को मिली चमचमाती मोटरसाइकिल.. - August 6, 2026
- जनपद सीईओ जनपद पर आरोप पूरी तरह बेबुनियाद..72 लाख की गड़बड़ी रोकने पर तिलमिलाए असामाजिक तत्व.. - August 6, 2026
- थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा की सख्ती का असर: युवती को धमकाने वाला आरोपी चाकू समेत गिरफ्तार, भेजा गया जेल.. - August 6, 2026




