सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी..! इस दिन होगा DA बढ़ोतरी का ऐलान, साथ ही होगा एरियर का भुगतान…
नई दिल्ली। सरकार कर्मचारी अभी भी अपने बकाया DA की उम्मीद लगाए बैठे हैं। लेकिन अब केंद्रीय कर्मचारियों के DA पर बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अगले महीने डीए हाइक का ऐलान किये जाने की उम्मीद है। सरकार की तरफ से हर साल में दो बार जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बदलाव किया जाता है। लेकिन जनवरी के डीए बढ़ने की घोषणा आमतौर पर मार्च में और जुलाई के डीए की घोषणा अक्टूबर में होती है। तो इस बार मार्च में आपका डीए कितना बढ़ने वाला है।
डीए बढ़ाने का फॉर्मूला
जब भी सरकारी कर्मचारियों के DA में इजाफा होता है तो एक फॉर्मूला होता है जिसके कैलकुलेशन के आधार पर DA में बढ़ोत्तरी होती है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की गणना नवीनतम उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर की जाती है। लेबर मिनिस्ट्री की एक शाखा लेबर ब्यूरो हर महीने सीपीआई-आईडब्ल्यू का डेटा प्रकाशित करता है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन का फिक्स फॉर्मूला, 7th CPC DA% = [{12 month average of AICPI-IW (Base Year 2001=100) for the last 12 months – 261.42}/261.42×100] है।
बता दें कि, अभी केंद्रीय कर्मचारियों का डीए और डीए 46 प्रतिशत की दर से मिलता है। यानी अगले महीने कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत का इजाफा होने की उम्मीद है। केंद्र सरकार ने तरफ से पिछली बार डीए में इजाफे की घोषणा 18 अक्टूबर, 2023 को की गई थी और यह 1 जुलाई, 2023 से प्रभावी हुई थी। अब केंद्र सरकार की तरफ से की जाने वाली डीए और डीआर में की जाने वाली बढ़ोतरी 1 जनवरी 2024 से लागू होगी। इसके साथ कर्मचारियों को सरकार की तरफ से एरियर का भी भुगतान किया जाएगा।
- रंगों में घुला सौहार्द: चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन में कलेक्टर-एसपी का सम्मान, व्यापारियों ने खेली फूल-गुलाल की होली… - March 7, 2026
- मानवता की मिसाल: सेवा भारती के सतीश यादव ने रक्त, डायलिसिस और ऑक्सीजन की व्यवस्था कर मरीज की बचाई जान… - March 7, 2026
- जल बचाने जिले में बड़ा अभियान: 1 लाख जल संरचनाओं की एंट्री का लक्ष्य, कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश… - March 7, 2026
