रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत धान बोनस यानि अंतर की राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि विरोधी लोग कह रहे हैं कि एकमुश्त भुगतान कब होगा? तो मैं बता दूं कि एकमुश्त भुगतान और अंतर की राशि की व्यवस्था हो गई है। किसानों को 917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा जिसकी व्यवस्था हो गई है।

जानें क्या है कृषक उन्नति योजना
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा कृषक उन्नति योजना लागू कर दी गई है। इस योजना के द्वारा प्रदेश के किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि का भुगतान किया जाएगा। धान खरीदी अंतर राशि भुगतान करने के लिए ही वर्तमान सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना को लागू की गई है। इससे पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा किसान न्याय योजना शुरू की गई थी। राज्य सरकार के द्वारा धान खरीदी की समर्थन मूल्य के अतिरिक्त राशि को योजना के माध्यम से भुगतान किया जाता है।
इन किसानों को मिलेगी कृषक उन्नति योजना का लाभ
राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ा अनुसार विपणन वर्ष 2023 – 24 में प्रदेश के लगभग 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा। इन किसानों को वर्तमान में प्रति क्विंटल 2183 रु. के दर से राशि का भुगतान किया गया है। धान खरीदी की जो अंतर राशि प्रति क्विंटल 917 रु. है इस राशि को पंजीकृत विपणन वर्ष 2023 – 24 में सभी 24 लाख 72 हजार किसानों को जारी की जाएगी। किसानों को बोनस राशि का भुगतान बेचे गए धान पर प्रति क्विंटल 917 रु. दी जाएगी।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
