मेष, तुला, मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 16 फरवरी का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…
मेष राशि (Aries)- मेष राशि वाले आज के दिन अच्छे काम करें. अगर आप जॉब करते हैं तो आपको आज बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. आज आपको अपने पिता से आर्थिक सपोर्ट मिलेगा. इस पैसे का प्रयोग सही से करें. आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहेगा. आगे की पढ़ाई के लिए कहीं अच्छी जगह एडमिशन लेना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है. हेल्थ आपकी आज शानदार रहेगी.
वृषभ राशि (Taurus)- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आज आपका उत्सुकता लेवल अच्छा रहेगा. आज वर्कप्लेस पर काम का लोड ज्यादा होने से आप काम को बांट कर चलेंगे. बिजनेसमैन को आज के दिन अच्छा लाभ मिल सकता है. अपनी सूझबूझ से रिश्तों में आई दूरियों को कम करने का प्रयास करें. बिजनेस में क्लाइंट को लुभाने कि लिए अच्छी योजना बनाएं. हेल्थ का ख्याल रखें, अच्छा खाना खाएं.
मिथुन राशि (Gemini)- मिथुन राशि वाले आज के दिन अपने खर्चों को कम करने का प्रयास करें. वर्कप्लेस पर सारा फोकस अपने काम पर रखें, तभी सफल हो पाएंगे.एक बात का ध्यान रखना है कि किसी को भी सलाह देते समय उसको अवश्य परख लें. बिजनेस के सफल होने के लिए आज पसीना बहाना पड़ सकता है. हेल्थ का ख्याल रखें, पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है. आज किसी खास से मन-मुटाव हो सकता है.
कर्क राशि (Cancer)- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आज आपकी इनकम में वृद्धि होना संभव है. किसी भी काम को करते समय जल्दबाजी ना करें. अगर आप पार्टनरशिप बिजनेस में खर्चा करना चाहते हैं तो अपने पार्टनर से सलाह जरुर लें.परिवार में सुख शांति बनाए रखने के लिए अपनों पर थोड़ा विश्वास जरूर करें. हेल्थ का ख्याल रखें.
सिंह राशि (Leo)- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन पॉलीटिक्स के लोगों के लिए अच्छा रहेगा. आज आपकी उन्नति होगी.आपको सीनियर्स और बॉस की रिस्पेक्ट करनी होगी, उनके बताए गए कार्यों को सर्वप्रथम करें. आपकी सैलरी में बढ़ोतरी होना संभव है.स्टूडेंट्स को अपना करियर संवारने पर फोकस करना होगा, आने वाले भविष्य को पहले से ही सेटल कर लें. फैमली मेंमबर्स के साथ ताल-मेल बनाकर चलें.
कन्या राशि (Virgo)- कन्या राशि वालों की सोशल लाइफ आज अच्छी रहेगी. करियर को ग्रोथ देने के लिए मेहनत करें. बिजनेस में सरकारी नियमों का पालन करें. आज अपनी चिंताओं को समाप्त करने के लिए नए रास्ते खोजे. शादीशुदा लाइफ में लंबे समय से चल रहा मनमुटाव समाप्त होगा. फैमली के साथ शॉपिंग पर जाने की प्लैनिंग कर सकते हैं. हेल्थ में आज गिरावट संभव है.
तुला राशि (Libra)- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन समस्याओं वाला रहेगा. वर्कप्लेस पर आज अच्छा रहेगा. आज काम का प्रेशर ज्यादा हो सकता है. सभी टीम मेंमबर्स के साथ ताल-मेल बना कर चलें.लोन लेना चाहते हैं तो परेशानी आ सकती है. स्टूडेंट्स पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें.
वृश्चिक राशि (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन लाइफ पार्टनर से नोक-झोंक वाला रहेगा. आज आपको सरकारी नौकरी में कोई शानदार पद मिल सकता है. आज आप अपनी पूरी ऊर्जा के साथ काम को करेंगे. प्रॉपर्टी के काम में संभल कर काम करें, कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं. अपनी वाणी पर संयम बना कर रखें. हेल्थ का ख्याल रखें, किडनी से जुड़ी दिक्कत हो सकती है.
धनु राशि (Sagittarius)- धनु राशि वालों को आज किसी पुरानी बिमारी से छुटकारा मिल सकता है. वर्कप्लेस पर ज्यादा काम होने की वजह से आपको थकान रहेगा, आप आज आराम कर सकते हैं. बिजनेस में लाभ के चक्कर में गलत काम में ना पड़े. हेल्थ को लेकर आद आपको टेंशन सता सकती है. प्रेगनेंट महिलाएं आज अपना ख्याल अच्छे से रखें.
मकर राशि (Capricorn)- मकर राशि वालों को आज लाभ होगा. अपने ऑफिस के काम को निपटाएं. बिजनेस के लिए दिन अच्छा है. आज मुनाफा होगा, सेल भी अच्छी रहेगी. स्टूडेंट्स आज अपने भगवान का नाम लें, साथ ही पढ़ाई पर भी ध्यान दें. आज किसी काम में रुकावट आ सकती है.जिन लोगों का लगातार वजन बढ़ रहा है वह लोग घर पर ही एक्सरसाइज व योग करते रहें, और वजन को बढ़ने से रोके.
कुंभ राशि (Aquarius)- कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन किसी समस्या में पड़ने वाला रहेगा. अगर आप जॉब करते हैं तो आज तनाव और परेशानी बढ़ सकती है. बहुत तरह के विचारों को लेकर मन में तनाव हो सकता है. बिजनेस में उधान बांटने से बचें, लेन देन के समय सावधानी बरतें. लव लाइफ में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है.सेहत की बात करें तो आपको बहुत हाइजीन होना होगा, अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें क्योंकि इंफेक्शन होने का खतरा है.
मीन राशि (Pisces)- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आज आपके साहस में वृद्धि होगी. वर्कप्लेस पर सभी से ताल-मेल बना कर चलें. मनपसंद काम में पूरी ऊर्जा से जुटने की आदत बनाएं. बिजनसमैन आर्थिक गिरावट को लेकर चिंतित रहेंगे.ऑनलाइन स्टडी कर रहें स्टूडेंटस अपनी स्टडी में किसी प्रकार की उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं. हेल्थ अच्छी रहेगी.
- रंगों में घुला सौहार्द: चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन में कलेक्टर-एसपी का सम्मान, व्यापारियों ने खेली फूल-गुलाल की होली… - March 7, 2026
- मानवता की मिसाल: सेवा भारती के सतीश यादव ने रक्त, डायलिसिस और ऑक्सीजन की व्यवस्था कर मरीज की बचाई जान… - March 7, 2026
- जल बचाने जिले में बड़ा अभियान: 1 लाख जल संरचनाओं की एंट्री का लक्ष्य, कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश… - March 7, 2026
