सारंगढ़ बिलाईगढ़/कलेक्टर श्री के एल चौहान ने बरमकेला तहसील में द्वितीय शनिवार को आयोजित राजस्व जनसमस्या निवारण शिविर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने तहसीलदार श्री आयुष तिवारी और पटवारी से शिविर में किसान द्वितीय पुस्तिका, जमीन बंटवारा, नामांतरण, सीमांकन, धान खरीदी का बोनस राशि, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र आदि के संबंध में प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण के संबंध में जानकारी लिया। इस अवसर पर बरमकेला के स्थानीय निवासियो ने कलेक्टर से मुलाकात कर रिहायशी के संबंध में आवेदन किया।कलेक्टर ने तहसीलदार श्री आयुष तिवारी को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने कहा। उल्लेखनीय है कि सभी जिला मुख्यालय में तृतीय शनिवार 17 फरवरी को जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
