सारंगढ़ बिलाईगढ़/कलेक्टर श्री के एल चौहान ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ में जिला स्तरीय फाइलेरिया (हाथीपांव) मुक्ति अभियान का प्रारंभ किया, जो 28 फरवरी तक जारी रहेगा। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की राजगीत और राष्ट्रगान से किया गया। कलेक्टर श्री चौहान ने फाइलेरिया मुक्ति के लिए अपने ऊंचाई के अनुसार दवा का सेवन किया, इसके बाद स्कूली बच्चों ने भी दवा का सेवन किया। यह दवा नाश्ता या खाना के बाद ही करना है और किसी भी परिस्थिति में इसे खाली पेट या एक साल में दो बार नही खाना है। स्कूल, कालेज, सहित अन्य जिनको उनके संस्था में खिलाया जाता है वो सभी घर में यदि दवा वितरण हो तो इसे दोबारा नहीं खाएं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चौहान ने जिले के सभी नागरिकों को फाइलेरिया की दवा खाने के लिए अपील किया। सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला ने बताया कि यह हाथीपांव की बीमारी एक मच्छर के काटने से होता है और बीमारी का इलाज नहीं है। इस अवसर पर बीएमओ आर एल सिदार, वरिष्ठ पत्रकार श्री अब्बास अली, डीपीएम एन एल इजारदार उपस्थित थे।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
