सारंगढ़ बिलाईगढ़/कलेक्टर श्री के एल चौहान बरमकेला के सास्कृतिक भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल हुए। कलेक्टर ने कहा कि यह पुण्य का कार्य है जो किसी को नया जीवन प्रदान करता है। यह शिविर ब्लड डोनर ग्रुप्स बरमकेला और टीचर एसोसिएशन बरमकेला ब्लॉक के द्वारा किया गया था। इसमें 65 दानदाताओं ने रक्त दान किया। यह रक्त समिति की ओर से ऐसे मरीज को प्रदान किया जाएगा, जो गरीब होते हैं और जिनके पास डोनर नही होते। श्री चौहान ने सभी रक्त दानदाताओं को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस रक्त दानदाता में महिला शिक्षक भी शामिल थे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
