सारंगढ़ बिलाईगढ़, कलेक्टर के एल चौहान ने द्वितीय शनिवार को सिविल अस्पताल सारंगढ़ में आयोजित मेडिकल बोर्ड कैंप का निरीक्षण किया। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया, जिसमें दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए छूटे हुए दिव्यांगों का जांच, आंकलन और यूडीआइडी पोर्टल में रजिस्टर्ड किया गया। अब दिव्यांग प्रमाण पत्र बन जाने से सरकार की कई योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसमें शिशु, नेत्र, अस्थि (हड्डी) और ऑडियो लॉजिस्ट विशेषज्ञ डॉक्टर और उनके सहयोगी उपस्थित थे। इससे दिव्यांग सहित आम नागरिकों को इलाज में सुविधा और दिव्यांग को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने में सुविधा मिला। इस शिविर में कुल पंजीयन 224, दृष्टिबाधित 33, अस्थि बाधित 100, मानसिक मंद 19, सिकल सेल 3 श्रवण बाधित 37 के दिव्यांग थे। यूडीआइडी के लिए 192 चिन्हित हुए जिनका दिव्यांग प्रमाण पत्र बनेगा।



- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
