सारंगढ़ बिलाईगढ़ – सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार विकासखण्ड बिलाईगढ़ थाना सरसींवा अंतर्गत ग्राम में जुआ दिनों दिन बढ़ते जा रहें हैं। जिसके संबध मे विगत दिनों हमारी टीम द्वारा इसका समाचार प्रकाशन किया गया था लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कोई संज्ञान नही लिया गया, जिसके कारण इनका हौसला अब सातवें आसमान पर है!

लोगों कि माने तो अंचल के ग्राम रायकोना में 02 लोगों के पास एक ऐसा घड़ा हैं जो कुछ दिनों मे पैसा दुगुना बना देता है, जिसे गारंटी के साथ वापस किया जाने का हवाला दिया जाता हैं! लालच मे लोग इनके चपेट में आतें हैं, क्योंकि इनके एजेंट न सिर्फ सरसीवा बल्कि जिले के कोने कोने मे फैले हैँ ,उनका काम पैसे डबल कर इनके आकाओं के पास ग्राहक लाना होता है एजेंटो को इनके द्वारा मोटी कमीशन दी जाती है! इनका नेटवर्क जगह जगह पर फैला हुआ हैं जो अब तो यह सारंगढ़ अंचल छह सुदूर अंचल के ग्रामों को भी प्रभावित करने लगे हैं। लोगों कि माने तो सारंगढ़ अंचल के ग्राम लेंधरा छोटे,कोतरी,डुमरडीह, रेड़ा, हरदी, मौहापाली,नंदेली,दर्राभाठा साहि कई ग्रामों के लोग इनमे पैसा डबल होने के लालच में क़ाफी रकम इन्वेस्टमेंट कर रखें हैं? सूत्रों कि माने तो बड़े पैमाने पर सारंगढ़ अंचल के जन प्रतिनिधि व शासकीय कर्मचारी भी पैसा दोगुना करने की दाव लगा रखें हैं।
सरसींवा थाना मे कुछ दिन पहले हो चुकी है कार्रवाई –
कुछ दिन पहले इसी तरह के एक मामले में 3 करोड़ की ठगी करने की एवज पर सरसींवा थाना ने 4 लोगों पर अपराध पंजीबद्ध किया था। उम्मीद है खबर प्रकाशन के पश्चात पुलिस महकमा एलर्ट मोड पर आएगी और पैसा डबल करने वालो के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
रायगढ़ टाईम्स उक्त खबर को सिर्फ जनता को सावधान करने खेल जिम्मेदार अधिकारोयों के संज्ञान हेतु प्रकाशित कर रहा है ताकि जिम्मेदार विभाग इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने बाध्य हो जिससे आमचल के ग्रामीण ठगी के शिकार होने से बच सकें।
(कार्रवाई न होने पर अगला अंक जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
