रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अय्यूब खान ने अपनाया हिंदू धर्म, VHP ने पैर धोकर कराई पूरे परिवार की ‘घर वापसी’
मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में एक मुस्लिम परिवार ने श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन हिंदू धर्म अपना लिया. शहर के अय्यूब उर्फ पीरू भाई ने अपनी पत्नी और दो बच्चों सहित हिंदू धर्म को स्वीकार कर लिया.
कहा कि हमारे पूर्वज हमारे हिंदू थे और अब वह घर वापसी कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें हिंदू धर्म और पूजा पद्धति पसंद है.
22 जनवरी की ऐतिहासिक तारीख को बाकायदा समारोहपूर्वक अय्यूब के परिवार का विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पैर धोकर और अंगवस्त्र पहनाकर हिंदू धर्म में स्वागत किया. अय्यूब अब राजकुमार और उनकी पत्नी करिश्मा कहलाएंगी.
जय श्रीराम के नारे लगाता अय्यूब उर्फ पीरू भाई का परिवार.
विहिप नेता पदाधिकारी संजय मांझी ने बताया कि अय्यूब ने आदिवासी युवती करिश्मा से निकाह किया था. पत्नी के साथ रहकर मुस्लिम अय्यूब ने हिंदू धर्म और पूजा पद्धति को देखा और समझा. फिर प्रभावित होकर हिंदू संगठन विश्व हिंदू परिषद से संपर्क कर विधि विधान से हिंदू धर्म अपना लिया. विहिप के लोग अय्यूब की घर वापसी बताकर काफी खुश हैं.
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
