घर मे तुलसी के साथ लगाएं ये पौधे, चमक जाएगा भाग्य, घर मे नही होगी पैसो की किल्लत…
तुलसी एक ऐसा पौधा जो धर्म के लिहाज से बेहद पवित्र माना जाता है। हर हिंदू घर में इसकी पूजा-अर्चना की जाती है। शास्त्रों के मुताबिक, तुलसी के पौधे को लक्ष्मी स्वरूप माना जाता है और जिस घर में तुलसी होती है वहां विष्णुपत्नी का वास होता है। इसके साथ ही घर में तुलसी का पौधा होने से पवित्रता बनी रहती है और नकारत्मकता दूर होती है।
वहीं तुलसी को औषधी पौधा भी माना जाता है। अगर आपके घर में धन संपत्ति की हानि हो रही है तो तुलसी के पौधे के साथ साथ घर में इन पौधों को भी लगाए, जिससे आपके जीवन में होने वाली कठनाइयों का निवारण हो सकता हैं। इन्हें घर लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानें कौन से हैं ये पौधे।
केले का पौधा – गुरुवार के दिन इस केले के पौधे की विधि-विधान से पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे में भगवान विष्णु का वास होता है। इस पौधे को लगाने से पितृ दोष भी दूर होते हैं।
बांस का पौधा – घर में बांस का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। ये पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद करता है। इसे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
काला धतूरा
घर काले धतूरे का पौधा लगाना भी बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि पौधे में भगवान शिव का वास होता है। इससे शिव की कृपा आप पर सदा बनी रहती है।
- तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब..21 अप्रैल अंतिम दिन होगा पूर्णाहुति का महासंगम.. - April 20, 2026
- भक्ति की लहर से सराबोर सारंगढ़: हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था, गूंजा सत्संग का संदेश… - April 20, 2026
- भूख पर प्रहार, सेवा का विस्तार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अन्नपूर्णा मुहिम बनी गरीबों का सहारा… - April 20, 2026

