ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में 12 अक्टूबर तक चलेगा पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर का सत्यापन
जगन्नाथ बैरागी
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़े तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण, आनलाइन पंजीयन, डाटा संग्रहण और सत्यापन का काम 12 अक्टूबर तक जारी रहेगा।
सर्वेक्षण कर क्वांटीफायबल डाटा एकत्रित करने के लिए गठित आयोग के पदाधिकारी बिलासपुर संभाग के दौरे पर थे। आयोग के अध्यक्ष छबिलाल पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनसंख्या में इन वर्गों का सही डाटा शासन को उपलब्ध करा सके यह आयोग का उद्देश्य है। एप के माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्रों को खाद्य विभाग के राशनकार्ड में उपलब्ध डाटा के अनुसार सत्यापन किया जाएगा।
आयोग के सचिव बीसी साहू ने बताया कि राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत अनुसूचित तथा जनजाति विभाग की ओर से 10 अगस्त 2020 को जारी पात्रता अनुसार घोषित जातियां शामिल होंगी। इसमें मुस्लिम धर्मावलंबी के अंतर्गत कुछ जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत शामिल किया गया है। सर्वेक्षण इकाई ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत और शहरी क्षेत्र में वार्ड को निर्धारित किया गया है। आवेदन मोबाईल एप के अलावा लोक सेवा केंद्र, च्वाइस सेंटर या ग्राम पंचायतों में जमा करा सकते है। बैठक में भुवनेश्वर यादव, बद्री जायसवाल, श्याम मूरत कौशिक, कृष्ण कुमार यादव, ईश्वर देवांगन, कृष्ण कुमार साहू मौजूद थे।
शिविर में बना 100 आयुष्मान कार्ड-
गुरुकुल महिला महाविद्यालय, रायपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक, अधिकारियों और कर्मचारियों का आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए बुधवार को शिविर लगाया गया। इस दौरान लगभग 100 से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
