बस हादसे में 12 लोग घायल हो गये। घटना उस वक्त हुई, जब एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर घर में जा घुसी। इस घटना में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डाक्टरों की तरफ से उनका इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक नेन्द्रगढ़ से चलकर अनूपपुर जाने वाली भट्ट ट्रेवल्स की है यात्री बस बांधामुड़ा मुख्यमार्ग पर दुर्घटना का शिकार हो गयी। जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी भट्ट ट्रेवल्स की बस बांधामुड़ा रोड पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक घर में कुस गयी। बस के टक्कर से पूरा घर धाराशायी हो गया।

इधर स्थानीय लोगों ने तुरंत ही घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं मौके पर गौरेला पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बस की रफ्तार काफी तेज थी।
- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




