अयोध्या में जहां एक तरफ भगवान रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा में अब कुछ ही घंटे शेष हैं तो ऐसे में देशभर के राम भक्तों में उत्साह अपने चरम पर हैं। जो भक्त अयोध्या नहीं जा पाएं वह अपने क्षेत्र के मंदिरों में भजन-कीर्तन में लीन हैं।
बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहाँ भी प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर व्यापक तौर पर तैयारी की गई हैं। मानस गायन और भजन कीर्तन के साथ प्रदेश भर के मंदिर में विशेष अनुष्ठान किये जायेंगे। खुद सीएम विष्णुदेव साय 22 जनवरी को माता शबरी के धाम शिवरीनारायण में होंगे और यहाँ अलग-अलग धार्मिक, सामजिक कार्यक्रमों में हिस्सेदारी करेंगे।

वही बात अगर कांग्रेस नेताओं की करें तो पुराने कांग्रेस भवन में आज कांग्रेस की तरफ से भी आज से सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। राजधानी रायपुर में जहाँ सुन्दरकाण्ड और हनुमान चालीसा का पाठ होगा तो कल यानी प्राण-प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस नेता सामूहिक सुंदरकांड का पाठ करेंगे। दीपक बैज ने इसकी जानकारी सभी जिलों में प्रेषित आकर दी हैं।
गौरतलब हैं कि दो दिन पहले भाजपा की तरफ से पूछा गया था कि राम मंदिर का न्यौता ठुकराने वाली कांग्रेस अपने 22 जनवरी का कार्यकम बताएं। भाजपा के इसी सवाल के बाद कांग्रेस ने बताया था कि सभी जिलों में कार्यक्रम का आयोजन होगा और नेता सुंदरकांड का पाठ करते हुए प्राण-प्रतिष्ठा के जश्न में शामिल होंगे।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
