सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री के एल चौहान ने कलेक्टोरेट में संचालित मतदाता जागरूकता अभियान के ईवीएम का बटन दबाकर परीक्षण किया। श्री चौहान ने सभी नागरिकों से अपील किया है कि आज कल में जितना जल्दी हो सके, सभी छूटे लोग और जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण है, वे अपना मतदाता सूची में नाम जोड़ लें। इसके साथ ही साथ मतदाता सूची से नाम हटाना, स्थान परिवर्तन के कारण सुधार कार्य भी आगामी 22 जनवरी 2024 तक कर सकते हैं। श्री चौहान ने मतदाता जागरूकता का प्रचार प्रसार और मतदान को बढ़ावा देने के लिए “मैं भारत का नागरिक हूं, मतदान करूंगा” सेल्फी प्वाइंट में फोटो खिंचवाया।


Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
