रायगढ़/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी श्री दुष्यंत रायस्त द्वारा स्कूली बच्चों के परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहनों से संबंधित मामलों को संज्ञान में लेते हुए ऐसे वाहनों की जाँच की गई। इस दौरान परिवहन विभाग की टीम ने संत टेरेसा स्कूल, संत जेवियर स्कूल, सेंट्रल स्कूल, कार्मेल स्कूल, डीपीएस स्कूल, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, डीपीएस किड्स स्कूल, इत्यादि स्कूल में प्रयुक्त 104 स्कूल बस, वैन का निरीक्षण किया।

वाहनों का टैक्स भुगतान, फिटनेस नहीं होने संबंधी कमियां पायी गई। जिस पर 16 वाहनों को जप्त करते हुए कमियों को दूर करने हेतु वाहन स्वामियों, स्कूल प्रबंधकों को नोटिस जारी किया गया। साथ ही कई स्कूल में बच्चो को लाने वापस छोडऩे हेतु प्रयुक्त वैन के कैटेगरी परिवर्तित कर शिक्षण संस्थान के वाहन के रुप में पंजीकृत करने हेतु सभी वैन चालको,वैन वाहन स्वामियों को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
